हाथों में नसें अधिक दिखाई देने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:33

Visible Hand Veins: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? जानें इसके 6 कारण

Bulging Hand Veins Causes in Hindi: कई लोगों के हाथों पर नसें साफ और उभरी हुई दिखाई देती हैं। ऐसा क्यों होता है, जानें-
Visible Hand Veins Causes in Hindi: क्या आपके हाथों पर नसें दिखाई देती हैं? अगर हां, तो यह सामान्य हो सकता है। अधिकतर लोगों के हाथों पर नसों का उभरना सामान्य हो सकता है। ऐसे में हाथों पर नसें दिखाई देने के बाद भी व्यक्ति आराम से अपने रोजमर्रा के कामों को कर सकता है। लेकिन कुछ लोगों में हाथों पर नसों का दिखना बड़ी समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हाथों की नसों पर दर्द महसूस हो सकता है। लोगों को कामकाज करने में दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन आखिर हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? या फिर हाथ की नसें क्यों फूलती हैं? हाथों में नसें बाहर क्यों निकलती हैं?


हाथ की नसें क्यों दिखती है?- Visible Hand Veins Causes in Hindi
1. वजन कम होना

हाथ की नसें क्यों दिखती हैं (Hathon ki Nase Kyo Dikhti Hai)? जिन लोगों का वजन कम होता है, उनकी हाथों पर नसें दिखाई दे सकती हैं। हाथों पर कम फैट है, तो नसें साथ दिखाई दे सकती हैं। वैसे तो ये सामान्य होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को हाथों की उभरी हुई नसें परेशानी भी कर सकती हैं।


2. एक्सरसाइज करना या बॉडी टैम्प्रेचर बढ़ना

एक्सरसाइज करने पर शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। गर्मी की वजह से हाथ पर नसें दिखाई (Bulging Hand Veins Causes in Hindi) दे सकती हैं। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है, जो हाथों की नसें दिखाई देने का एक कारण हो सकता है। जब एक्सरसाइज करते हुए अधिक वजन उठाया जाता है, तो रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है। इससे मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और नसें फूली हुई दिखाई देने लगती हैं।

इसके अलावा एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इससे आपकी नसें त्वचा के करीब आ जाती हैं और नसें उभरी हुई नजर आने लगती हैं। लेकिन जब ब्लड प्रेशर सामान्य होता है, तो हाथ की नसें सामान्य हो जाती हैं।
3. जेनेटिक

अगर आपके घर में किसी व्यक्ति के हाथों में उभरी हुई नसें हैं, तो संभावना है कि आपकी हाथों पर भी नसें दिखाई दे सकती हैं। यानी जेनेटिक कारण भी हाथों पर नसें दिखने की एक वजह हो सकती है।
4. बढ़ती उम्र

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पतली होती जाती है। त्वचा लोच खोने लगती है और हाथों पर नसें अधिक दिखाई देने लगती हैं। उम्र बढ़ने पर नसों में वाल्व कमजोर हो जाते हैं। इससे नसों में रक्त जमा हो जाता है और नस उभरी हुई दिखाई (Hatho ki Nase Dikhna) देने लगती हैं।
5. फ्लेबिटिस

फ्लेबिटिस एक अंडरलाइंग मेडिकल कंडीशन है। इसकी वजह से हाथ पर सूजन हो सकती है। हाथ पर नसें दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा हाथ में संक्रमण और ऑटोइम्यून बीमारी के कारण भी हाथ की नसों में सूजन आ सकती है। रक्त के थक्के भी हाथ में नसें दिखाई देने की एक वजह हो सकती है।



6. वैरिकाज वेन्स

वैसे तो वैरिकाज वेन्स पैरों पर अधिक दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ लोगों में हाथों पर भी वैरिकाज वेन्स नजर आ सकते हैं। वैरिकाज वेन्स तब होता है, जब नसों में रक्त जमा हो जाता है। नसें फूली और उभरी हुई नजर आती हैं। इसलिए कहा जाता है कि हाथों पर वैरिकाज वेन्स की वजह से ही नसें दिखाई दे सकती हैं। यह स्थिति दर्दनाक और पीड़ादायक हो सकती है। इसका इलाज करना जरूरी होता है।

Visible Hand Veins Causes in Hindi: वजन कम होना, बॉडी टैम्प्रेचर बढ़ना, बढ़ती उम्र, ऑटोइम्यून बीमारियां और वैरिकाज वेन्स की वजह से हाथ की नसें दिखाई दे सकती हैं। लेकिन हाथ की नसें दिखाई देने पर सभी स्थिति में इलाज की जरूरत नहीं होती है। वैरिकाज वेन्स की स्थिति में इलाज की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए अगर आपको भी हाथों पर नसें दिखाई दें, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info